Governor Captain Singh Solanki warmly congratulated all citizens on Diwali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:51 pm
Location
Advertisement

राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने दिवाली पर सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी

khaskhabar.com : बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 4:33 PM (IST)
राज्यपाल कप्तान 
सिंह सोलंकी ने दिवाली पर सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई व 
शुभकामनाएं दी
चण्डीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने दीपावली के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने सभी के उज्ज्वल, शानदार एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि यह त्यौहार सबके लिए हर वर्ष खुशहाली व सम्पन्नता लेकर आए। उन्होंने कहा कि दीवाली अशान्ति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।


राज्यपाल सोलंकी ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन की याद दिलाता है। इस दिन भगवान श्रीराम चौदह वर्ष के वनवास एवं लंका विजय के उपरान्त अयोध्या लौटे थे। इसी खुशी में यह रोशनी और खुशियों का त्यौहार हर वर्ष पूरे भारतवर्ष में बड़े उत्साह व प्रसन्नता के साथ परम्परागत ढंग से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें इस दिन भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।


राज्यपाल ने अनुरोध करते हुए कहा कि सब इस त्यौहार को आपस में मिलजुल कर भाईचारे और मैत्री की भावना से शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। इस पर्व पर बुराईयों से दूर रहने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व को श्रद्धा से मनाया जाए और फिजूलखर्ची, दिखावे से बचें व आतिशबाजी न करके पर्यावरण को बचाएं।

राज्यपाल सोलंकी ने आज दीपावली के शुभ अवसर पर राजभवन के कर्मचारियों को उपहार भी वितरित किए। उन्होंने कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल, शानदार एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। कर्मचारियों की ओर से भी इस अवसर पर राज्यपाल को बधाई दी गई। राज्यपाल को अपने बीच पाकर उन्होंने कहा कि इससे दीपावली की खुशी कई गुणा बढ़ गई है। उन्होंने इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए राज्यपाल का आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement