Gorakhpur news : CM Yogi Adityanath Listened to problems of people in Gorakhpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:54 pm
Location
Advertisement

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनी लोगों की समस्याएं

khaskhabar.com : रविवार, 01 अक्टूबर 2017 2:51 PM (IST)
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनी लोगों की समस्याएं
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में चार दिनी प्रवास के दौरान लोगों की फरियाद सुनी। मुख्यमंत्री को रविवार को ही लखनऊ पहुंचना है। इसके बावजूद उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। विजयदशमी के दूसरे दिन रविवार को मुख्यमंत्री की दिनचर्या परम्परागत रही। सुबह पूजा-अर्चना और गोशाला में आधा घंटा बिताने के बाद उन्होंने करीब 50 फरियादियों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। वे अपने मंदिर आवास में रहे। मंदिर कार्यालय में जुटे 150 से अधिक फरियादियों की समस्या उनके विशेष सचिव फरियादियों तक खुद पहुंच कर सुन रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement