Advertisement
सोने लूटने वाले गुलाब की केंद्रीय गृह राज्यमंत्री तक थी पहुंच, सोने का अब तक पता नहीं
कोटा। मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी से दिनदहाड़े 8 करोड़ रुपए का 27 किलो सोना लूटने वाले तो पकड़ में आ गए लेकिन सोने का अभी तक पता नहीं चला है। इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्त गुलाबसिंह बड़ा नेताबनना चाहता है।
दिल्ली में उसने कई नेताओं से नजदीकियों से बढ़ा ली थी। गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू तक उसने अपनी पहुंच बना ली थी। दिल्ली हो या गृह जिला जौनपुर, गुलाब हर मौके को भुनाने का भरपूर प्रयास कर रहा था ताकि उसे पहचान मिले और उसका नाम चल जाए।
बड़े नेताओं तक गुलाब की पहुंच का अंदाजा केन्द्रीय मंत्रियों और सांसदों के साथ उसके क्लोजअप फोटो देखकर लगाया जा सकता है। राजनीति में चेहरा चमकाने की चाहत ने ही गुलाब को अपराध की दुनिया में धकेल दिया।गुलाब सिंह की एप्रोच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कीरेन रिजिजू, उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, जौनपुर सांसद डॉ. केपी सिंह जैसे कई दिग्गज मंत्रियों और सांसद तक है। इन तथ्यों की पुष्टि गुलाब सिंह का फेसबुक पेज करता है।
फेसबुक वॉल पर मंत्रियों, सांसदों से मिलते हुए, स्वागत करते हुए और चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार करते हुए कई फोटो गुलाब ने पोस्ट किए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
कोटा
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement