Advertisement
बैचेनी में गुजर रही है हनीप्रीत की रातें, ढंग से नहीं खा पा रही है खाना
अंबाला/ चंडीगढ़
। जेल में बंद डेरा प्रमुख की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत अम्बाला सैंट्रल जेल
में ना तो ढंग से सो पा रही है और ना ही खाना खा पा रही है। उसकी रात
बैचेनी में कट रही है। शनिवार रात को उसकी तबियत खराब होने पर डाक्टर को
दिखाया गया जिसने उसके लिए कुछ टैस्ट लिखे हैं।
हनीप्रीत के आने के बाद शनिवार को आईजी जगजीत सिंह ने जेल का निरीक्षण किया। 2 घंटे के इस निरीक्षण में उन्होंने हनीप्रीत व उसकी सहयोगी सुखदीप कौर के बारे में जानकारी हासिल की। रात के भोजन में उसने हल्की दाल व एक रोटी खाई तो सुबह आधा कप चाय व एक टुकड़ा ब्रैड का सेवन किया। हनीप्रीत को जेल की अन्य महिला कैदियों से अलग बैरक 11 में रखा गया है। इसमें महिला सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाई गई। रात में जब हनीप्रीत को जेल लाया गया तो उसकी पल्स रेट बढ़ी हुई थी। अचानक बिगड़े स्वास्थ्य के मद्देनजर डाक्टर्स के पैनल की तरफ से हनीप्रीत के लिए कुछ टैस्ट लिखे गए थे। सुखदीप व हनीप्रीत दोनों अम्बाला जेल में विचाराधीन बंदी के रूप में रहेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
चंडीगढ़
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement