Gauronda MLA has heard the problems of people development works are also taken-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:41 pm
Location
Advertisement

घरौंडा विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं,विकास कार्यों का भी लिया जायजा

khaskhabar.com : बुधवार, 01 नवम्बर 2017 4:23 PM (IST)
घरौंडा विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं,विकास कार्यों का भी लिया जायजा
घरौंडा/ करनाल। घरौंडा विधायक और हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया तथा लोगों की समस्याएं सुनी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद से घरौंडा क्षेत्र के विकास के लिए करोडों रुपये के विकास कार्य तेज गति से चल रहे है। उन्होंने दौरे के दौरान नगला मेघा में पब्लिक हैल्थ के नये टयूबवैल व घरौंडा फाटक पार वार्ड 2 जेल सिंह कॉलोनी में चल रहे मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

नगला मेघा मेें पीने के पानी व घरौंडा फाटक पार वार्ड 2 जेल सिंह कॉलोनी में मुख्य गली को बनवाने की बहुत पुरानी मांग थी। विकास नगर के लोगों ने विधायक को बताया के हमारे यहां पानी की निकासी नहीं है, गलियों की हालत भी खराब है।लोगों की समस्या सुनने के बाद विधायक ने आश्वासन दिया कि उनके द्वारा बताई गई समस्याओं को जल्द पूरा किया जायेगा।निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगों ने हो रहे विकास कार्यो के लिए विधायक हरविन्द्र कल्याण व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement