gang rape to dalit girl by relatives in kannauj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 2:50 pm
Location
Advertisement

दलित किशोरी को बंधक बनाकर रिश्तेदारों ने कई दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म

khaskhabar.com : शुक्रवार, 19 मई 2017 7:53 PM (IST)
दलित किशोरी को बंधक बनाकर रिश्तेदारों ने कई दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म
कन्नौज। समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में एक 15 साल की दलित किशोरी को बंधक बनाकर कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक तालग्राम थाना अंतर्गत त्यौर में बहादुरपुर थाना इंदरगढ़ निवासी 15 वर्षीय अनाथ दलित बालिका रिश्तेदारी में आई थी। यहां पर उसके रिश्तेदारों कल्लू (35), सचिन (18) व राजेश (30) ने उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।

किसी तरह किशोरी गुरुवार को अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। मामले की जानकारी होने पर शुक्रवार को परिवार के लोग पीड़िता को लेकर तालग्राम थाने आए। यहां पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement