Four people dead in landslides in different places of Himachal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 2:18 pm
Location
Advertisement

अलग-अलग जगहों में भूस्खलन से चार लोगों की मौत

khaskhabar.com : सोमवार, 04 सितम्बर 2017 4:36 PM (IST)
अलग-अलग जगहों में भूस्खलन से चार लोगों की मौत
बिलासपुर/शिमला। हिमाचल प्रदेश के दो अलग-अलग हिस्सों में भूस्खलन के कारण शुक्रवार को 4 लोगों की मौत हो गई। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन से राज्य के मार्गों को भारी नुकसान पहुंचा है और सैकड़ों लोग फंस गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर जिले के गामब्रोला में के पास बड़े पत्थरों के कार पर गिरने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। दो यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं, उन्हें बिलासपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सोलन जिले के रोहरू में एक घर पर बड़े पत्थर के गिरने के कारण एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्चा घर में अकेले सो रहा था। वहीं

मंडी जिले में गुरुवार रात भारी बारिश के कारण बघिनाला गांव में दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। शिमला, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिले के अंदरूनी हिस्सों में सड़कों के बीच संपर्क टूटने की खबरें हैं जिसके कारण गाड़ियों की आवाजाही बाधित हुई। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सतलज, व्यास, यमुना व इनकी सहायक नदियों में उफान के कारण किन्नौर, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर और सिरमौर जिलों में बाढ़ आई हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement