four die in massive fire in godown in bhiwandi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:45 am
Location
Advertisement

भिवंडी:गोदाम में आग,4 की मौत

khaskhabar.com : रविवार, 19 फ़रवरी 2017 9:18 PM (IST)
भिवंडी:गोदाम में आग,4 की मौत
ठाणे। ठाणे जिले के भिवंडी में एक गोदाम में रविवार को भीषण आग लगने से चार लोगों की जलकर मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। ठाणे नगर निगम ने कहा है कि दिन में करीब साढे 12 बजे दापोडा के हरिहर कांप्लेक्स में एक गोदाम में आग लग गई।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा, फिलहाल यह नहीं पता कि ये लोग गोदाम में क्या कर रहे थे और उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि आग में गोदाम खाक हो गया। आग पर काबू पाने के लिए भिवंडी और ठाणे से दमकल गाडियों को रवाना किया गया। घायलों को सायन अस्पताल ले जाया गया। कदम ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है।

[# यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement