Advertisement
लुधियाना के युवक का शव राजस्थान की चंबल नदी में मिला
धौलपुर। जिले के सदर थाना इलाके में चंबल नदी पुल के नीचे एक युवक की लाश
मिलने से हडक़ंप मच गया। चंबल पुल के नीचे युवक की लाश मिलने की सूचना पर
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी सतीश यादव के साथ सदर और कोतवाली पुलिस ने
गोताखोरों की मदद से लाश को नदी से बाहर निकलवाया। लाश की पहचान लुधियाना
पंजाब निवासी मेहर सिंह के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक मृतक मेहर सिंह नांदेड़ से धार्मिक यात्रा कर वापस पंजाब की ओर लौट रहा था, जिसकी ट्रेन से चंबल नदी में गिरने से मौत हो गई। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर मृतक के परिजनों के साथ जीआरपी पुलिस को सूचना दे दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
लुधियाना
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement