Advertisement
उन्नाव के पास हिरासत में लिए गए अखिलेश यादव को पुलिस ने छोड़ा
उन्नाव। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उन्नाव के पास हिरासत में लिया गया है। हांलांकि बाद में उन्हें छोड दिया गया। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के नेता प्रदीप यादव से मिलने औरेया जा रहे थे। अखिलेश के साथ दर्जनभर एमएलएसी को भी हिरासत में लिया गया है। हिरासत के बाद अखिलेश यादव को नवाबगंज गेस्ट हाउस ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले अखिलेश को कन्नोज में ही हिरासत में लेने की तैयारी थी। इसके लिए पुलिस ने कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज टोल प्लाजा और जाजमऊ में तगडे बंदोबस्त भी किए थे। लेकिन अखिलेश अपने काफिले के साथ एक्सप्रेस वे की तरफ चलेे गए।
अखिलेश के काफीले में करीब 35 गाडियां थीं। पुलिस को जब जानकारी मिली कि अखिलेश अपने काफीले के साथ एक्सप्रेस वे की तरफ चले गए हैं तो पुलिस ने हसनगंज टोल प्लाजा पर नाकेबंदी की। लेकिन अखिलेश यादव उस नाकाबंदी को तोडते हुए आगे बढ गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी। चेतावनी का कोई असर ना होनेे पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और अखिलेश को घेरे में लेते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें छोड दिया गया। अखिलेश के अलावा पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष नेरश उत्तम, विधायक अमिताभ बाजपेयी समेत कई नेता व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
प्रदीप यादव से मिलने जा रहे थे अखिलेश:

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
उन्नाव
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement