Former Karnataka Police officer Anupama Shenoy party to contest 15 assembly seats-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:41 pm
Location
Advertisement

पूर्व पुलिस अधिकारी की पार्टी 15 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

khaskhabar.com : रविवार, 18 मार्च 2018 10:11 PM (IST)
पूर्व पुलिस अधिकारी की पार्टी 15 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव
बेंगलुरू। कर्नाटक की पूर्व पुलिस अधिकारी अनुपमा शेनॉय ने रविवार को कहा कि उनकी नवगठित भारतीय जनशक्ति कांग्रेस बीजेसी आगामी विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेनॉय ने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग ने हमारी पार्टी के चुनाव चिन्ह महिला की एक उंगली को मंजूरी दे दी है। हम राज्य में कम से कम 15 सीटों पर लडऩे को उत्सुक हैं।’’शेनॉय ने कथित तौर पर मनमाना स्थानांतरण को लेकर जून 2016 में बेलारी जिले में कुडलिगी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने पिछले वर्ष नवंबर में बीजेसी के गठन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि वह उडिपी जिले की कौप सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी फिलहाल राज्य के सभी 30 जिलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति पर काम कर रही है।

शेनॉय ने कहा, ‘‘बीजेसी का उद्देश्य सांप्रदायिक सौहाद्र्र, शांति, भ्रष्टाचार समाप्त करने और एक भयमुक्त समाज बनाने के लिए काम करना है। हमारा दृष्टिकोण महिला समर्थक और टिकाऊ विकास समर्थक होगा।’’उन्होंने कहा कि दीर्घ काल में हमारी पार्टी राज्य में शराबबंदी का लक्ष्य भी रखती है। राज्य में विधानसभा चुनाव अप्रैल के अंत में या मई के प्रारंभ में हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement