Forgery in the name of group marriage ceremony-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:45 pm
Location
Advertisement

ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों

khaskhabar.com : सोमवार, 16 जनवरी 2017 5:52 PM (IST)
ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों
फरीदाबाद। एक संस्था ने गरीब कन्याओं से सामूहिक विवाह के नाम पर करीब 12 दूल्हों और उनके परिजनों को चूना लगा दिया। उत्तर प्रदेश, राजस्थान व अन्य राज्यों से आए 11 दूल्हे बरातियों के साथ शादी करने के लिए रविवार को बल्लभगढ़ दशहरा मैदान पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्हें उस समय झटका लगा जब उन्हें न तो वैवाहिक सम्मेलन कराने वाले आयोजक मिले और न ही दुल्हन पक्ष के लोग। आयोजकों से जब दूल्हों के परिजनों ने संपर्क करने को फोन किया तो फोन भी स्विच ऑफ मिले। इसके बाद वे थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

गरीब कन्याओं का विवाह करने का दावा करने वाली मेरठ की एक संस्था के पदाधिकारी संतोष, रेखा और अन्य फरीदाबाद में रहते हैं। आरोप है कि रेखा, संतोष ने लोगों में यह प्रचारित कराया कि उनकी संस्था 15 जनवरी को दशहरा ग्राउंड में 31 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराएगी। सामूहिक विवाह के बोर्ड भी बनवाए गए। लोगों ने भी अपने जानकार अविवाहित युवकों का संपर्क पदाधिकारियों से कराया। संस्था के पदाधिकारियों ने दूल्हों व उनके परिजनों को भी लडक़ी दिखाई और रिश्ता तय करा दिया। इसके बाद शादी की तैयारियां कर ली गईं। ठगी के शिकार दूल्हों की शादी की बाकी रस्में पूरी हो चुकी थीं। बरात चढ़त और दुल्हन के साथ फेरे लेने की रस्म ही बाकी थी। दूल्हेवालों का कहना है कि सामाजिक संस्था ने उनसे किस्तों में 50 से 70 हजार रुपये ठग लिए। बाद में पता चला कि सामाजिक संस्था ने सिर्फ 4 लड़कियों को बारी-बारी सभी दूल्हों से मिलवाया था।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

1/3
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement