Advertisement
ऑनलाइन ठगी के आरोप में विदेशी नागरिक गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के डेल्टा-2 सेक्टर जी ब्लॉक में सोमवार सुबह छापा मारकर जनपद पुलिस और मुंबई पुलिस ने ऑनलाइन फ्राड के मामले में एक नाईजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया, ‘‘महाराष्ट्र के नासिक जिले के ओजर थाना में एक ग्रामीण ने आॅनलाइन ठगी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में नासिक के ओजर थाने की पुलिस ने सोमवार सुबह डेल्टा-2 सेक्टर जी ब्लॉक के एक मकान पर छापा मारा और नाइजीरियन नागरिक किंजल छिबूके को गिरफ्तार किया।’’
उन्होंने बताया कि नाइजीरियन नागरिक के 12 ओरिंकू स्टीट लेन-3 स्टेट में रहने वाले किंजल छिबूके पर आॅनलाइन ठगी का आरोप है। नासिक पुलिस उसे ट्रांजिक रिमांड पर लेकर महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी कर रही है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
ग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement