Flood victims did not receive help when naked failed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:41 pm
Location
Advertisement

मदद न मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने किया नग्न प्रदर्शन

khaskhabar.com : शनिवार, 26 अगस्त 2017 12:44 PM (IST)
मदद न मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने किया नग्न प्रदर्शन
पीलीभीत। राज्य के बाढ़ पीड़ितों को सरकारी मदद न मिलने पर ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में अर्धनग्न प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम पर मदद न करने के आरोप भी लगाए है। ग्रामीण अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां डीएम के न मिलने पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने डीएम पर जमकर आरोप लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि आज तक कोई अधिकारी बाढ़ का जायजा लेने तक नहीं पहुंचा है और न ही उन्हें कोई सरकारी सहायता मिली है। इस मामले में सफाई देते हुए एडीएम ने कहा है कि इस समय शारदा की धार के सामने प्रशासन कुछ भी नहीं कर सकता। किसानों के केवल मुआवजा ही दिया जा सकता है। लेकिन ग्रामीणों का कहना कुछ अलग है। स्थानीय बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद तो दूर की बात रही, उनका हाल जानने कोई अधिकारी तक यहां नहीं पहुंचा है। शारदा कटान करती हुए राणा प्रताप नगर गांव तक जा पहुंची लेकिन अधिकारी मूकदर्शक बने हुए। शारदा कटान पर प्रशासन ने अपने हाथ एक तरह से खड़े कर दिए हैं।
आपको बता दें कि 16 अगस्त को सीएम योगी ने बाढ़ समस्या को लेकर पीलीभीत में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली थी।जिसमे बाढ़ पीड़ितों को किसी भी तरह की तकलीफ होने पर अधिकारियों पर एक्शन लेने की नसीहत भी दी थी। बाढ़ का जायजा लेने सीएम लखनऊ से जिले का दौरा कर गए लेकिन अधिकारी यह काम भी नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement