Fire In Swiss Tent In Khandwa Jal Mahotsav Madhya Pradesh, Probe order-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:47 am
Location
Advertisement

एमपी: हनुवंतिया टापू पर टेंट जलकर खाक, बडा हादसा टला, जांच के आदेश

khaskhabar.com : सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 1:30 PM (IST)
एमपी: हनुवंतिया टापू पर टेंट जलकर खाक, बडा हादसा टला, जांच के आदेश
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में जल पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किए गए हनुवंतिया टापू पर रविवार रात को एक बडा हादसा टल गया। यहां आग लगने से सैलानियों के लिए बनाए गए पांच टेंट जलकर खाक हो गए। घटना के दौरान इस टापू पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उनकी पत्नी व कई और प्रमुख लोग भी मौजूद थे। चौहान ने जांच के आदेश दिए हैं। राज्य के पर्यटन विकास निगम ने हनुवंतिया टापू को जल पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया है।

यहां पिछले साल से जल महोत्सव की शुरुआत की गई थी। इस बार के जल महोत्सव का रविवार देर शाम उद्घाटन हुआ था। रविवार रात सैलानियों के एक टेंट में आग लग गई, जिसने अन्य टेंटों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने सोमवार को बताया कि आग लगते ही दमकल विभाग के अलावा अन्य राहत व बचाव दल भी जुट गए, जिससे आग पर कुछ ही समय में काबू पा लिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement