Advertisement
मुझे थाली के बैंगनों ने किया गुमराह, अब हो रहा है दुख : चेतन शर्मा
भिवानी। पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने खुलासा किया है कि उनका एचसीए (हरियाणा
क्रिकेट एसोसिएशन) से कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि आज वो जो कुछ हैं
वो रणबीर महेन्द्रा व एचसीए की बदौलत है। साथ ही चेतन शर्मा ने कहा कि
थाली के बैंगनों ने मुझे अपने पिता समान रणबीर महेन्द्रा के खिलाफ गुमराह
कर दिया था। बता दें कि चेतन शर्मा ने एचसीए पर रणबीर महेन्द्रा परिवार का
एक छत्र राज होने व खर्च को लेकर जांच की मांग कर मामला को तूल दिया था।
चेतन शर्मा मंगलवार को भिवानी पहुंचे और मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने सबसे पहले स्पष्ट किया कि उनका या उनके किसी साथी का एचसीए या रणबीर महेन्द्रा से आज के दिन कोई मनमुटाव या शिकवा नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ थाली के बैंगनों ने उन्हे अपने पिता तुल्य रणबीर महेन्द्रा से ना केवल मनमुटाव करवाया, बल्कि एचसीए को लेकर भी गुमराह कर दिया था। उन्होंने कहा कि रणबीर महेन्द्रा बहुत अच्छे इंसान हैं और कम बोलते हैं। इसलिए उनके पास जाने से डर लगता है और पास जाने पर घबराहट होती है, जबकि वो किसी को कुछ नहीं कहते। शर्मा ने कहा कि मेरे अपनों ने मुझे अपने पिता समान व्यक्ति रणबीर महेन्द्र से दूर कर दिया था।
चेतन शर्मा ने साफ किया कि एचसीए बहुत अच्छा काम कर रही है और उनकी दिली तमन्ना है कि एचसीए पूरे देश में सबसे उंचे मुकाम पर जाए। उन्होंने कहा कि ना केवल मैं बल्कि कपिल देव जैसे अपने क्रिकेटर स्टार रणबीर महेन्द्रा व एचसीए की देन हैं। शर्मा ने ना केवल खुद, बल्कि अन्य सभी से अपील की है कि कोई उनके पिता समान रणबीर महेन्द्रा के खिलाफ ना बोलें। चेतन शर्मा ने कहा कि हमसे कोई गलती हुई है तो अब हम उसे सुधारना चाहते हैं और रणबीर महेन्द्रा व एचसीए के आगे जाने की उम्मीद करते हैं।
इसके साथ ही चेतन शर्मा ने क्रिकेटर यजूवेन्द्र की जमकर तारीफ की और कहा कि उसने सभी को छोटा साबित कर दिया। साथ ही अंडर-19 भारतीय टीम की जीत पर खुशी जताई और कहा कि इस टीम के 5-6 बेहतर खिलाड़ी हैं जो जल्द ही भारतीय मैन टीम में खेलेंगे। शर्मा ने हरियाणा की खेल नीति व खेलो इंडिया अभियान की सरहाना की। चुनाव लडऩे के सवाल पर चेतन ने कहा कि वो 9 साल से भाजपा में सक्रिय है और पार्टी का आदेश हुआ तो जरूर चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
भिवानी
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement