fight between two groups in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:15 pm
Location
Advertisement

नौबस्ता में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, दर्जनभर घायल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 24 मार्च 2017 10:06 PM (IST)
नौबस्ता में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, दर्जनभर घायल
कानपुर। नौबस्ता थानाक्षेत्र में पानी के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गये। दोनों पक्षों की ओर से जुटे दर्जनों लोगों में चले लाठी-डंडों व पथराव से दर्जनभर लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भर्ती कराया और तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

नौबस्ता के बर्रा बाईपास निवासी अजय नागर (28) दिल्ली में रहकर गाड़ी चलाते है। अजय ने बताया कि बीते दो दिन पूर्व पिता रमेश रोड किनारे लगे नल पर पानी भरने गये थे। पानी भरने को लेकर उनका पड़ोसी पप्पू से विवाद हो गया था। विवाद में पप्पू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। पिता के घायल होने की जानकारी मिलते वह शुक्रवार अपने घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर जब वह पानी भरने गये तो पड़ोसी पप्पू उनसे इसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शात हो गया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement