Festival procession on Gita removed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:02 pm
Location
Advertisement

गीता महोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा

khaskhabar.com : शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 9:56 PM (IST)
गीता महोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा
पलवल। तीन दिवसीय गीता महोत्सव के तीसरे दिन शहर में शोभायात्रा निकाली गई। सेक्टर 2 के चैक पर उपायुक्त अशोक कुमार ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। जिसमें हिंदू, सिख इसाई और मुस्लिम धर्म के साथ सभी लोगों ने हिस्सा लिया और एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा कमेटी चैक, मिनार गेट, सोहना चैक, आगरा चैक, न्यू काॅलोनी और जवाहर नगर कैम्प से गुजरती हुई गीता महोत्सव के आयोजन स्थल महात्मा गांधी सामुदायिक केन्द्र और पंचायत भवन जाकर सम्पन्न हुई। शहर से गुजरती हुई शोभायात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर भारतीय मुस्लिम एवं अल्पसंख्यक कल्याण विकास समिति के अध्यक्ष चैधरी हारिश कुरैशी, गुरूद्वारा सिंह सभा के ज्ञानी छविन्द्र सिंह, पादरी पीटर जे दयाल, ज्योतिषाचार्य कुलदीप कौशिक, गायत्री महिला मण्डल की अध्यक्षा शशि गुप्ता, श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के अध्यक्ष उदय प्रकाश वालिया, सक्रिय सदस्य सहायक प्रोफेसर कुबेर दत्त गौत्तम, पलवल के उपमण्डल अधिकारी (ना) एस के चहल, नगराधीश आशिमा सांगवान, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश धनखड़, खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, जिला बाल कल्याण अधिकारी प्रेम कुमार यादव, जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव बिजेन्द्र सौरोत और सहायक परियोजना अधिकारी नवीन शर्मा भी मौजूद रहे।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement