farooq takla deported from dubai dawood ibrahim mumbai blast-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:14 am
Location
Advertisement

दाऊद के खास गुर्गे फारुख टकला को लाया गया मुंबई, जारी था रेड कॉर्नर नोटिस

khaskhabar.com : गुरुवार, 08 मार्च 2018 10:12 AM (IST)
दाऊद के खास गुर्गे फारुख टकला को लाया गया मुंबई, जारी था रेड कॉर्नर नोटिस
मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सबसे खास गुर्गों में से एक फारुख टकला को सीबीआई की टीम मुंबई लाई है। उसे दुबई में गिरफ्तार किया गया था। आपको बता दें कि 1993 में हुए ब्लास्ट के बाद उसके खिलाफ 1995 में रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया था। गुरुवार सुबह ही उसे एयर इंडिया के विमान से मुंबई लाया गया है। फिलहाल उसे सीबीआई ऑफिस ले जाया गया है जिसके बाद उसे टाडा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

12 मार्च, 1993 को मुंबई में एक के बाद एक 12 बम धमाके हुए थे। बम धमाके में 257 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। बताया जाता है कि धमाकों में 27 करोड़ रुपये संपत्ति नष्ट हुई थी। इस मामले में 129 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था।
साल 2007 में टाडा कोर्ट ने 100 लोगों को सजा सुनाई। इसी मामले में याकूब मेमन को 2015 में फांसी हुई थी। ब्लास्ट से जुड़े एक अन्य मामले में ही फिल्म अभिनेता संजय दत्त अवैध हथियार रखने के दोषी पाए गए और उन्हें टाडा कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई थी। वहीं ब्लास्ट का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम 1995 से फरार है।

1993 के मुंबंई सीरियल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड और भारत का मोस्ट वॉन्टेड दाऊद इब्राहिम भी सरेंडर करना चाहता है। यह सनसनीखेज दावा श्याम केसरवानी नाम के शख्स का है जो खुद को दाऊद का वकील बताते हैं। लेकिन सरकारी वकील उज्जवल निकम ने इसे दाऊद का पुराना स्टाइल बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement