Falahari Baba did not get fruit in Jail, Kaushalendra Praapnacharya sleep after drinking water in alwar jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:12 am
Location
Advertisement

महिला से दुष्कर्म: फल नहीं मिले तो जेल में पानी पीकर सोया फलाहारी बाबा

khaskhabar.com : सोमवार, 25 सितम्बर 2017 12:31 PM (IST)
महिला से दुष्कर्म: फल नहीं मिले तो जेल में पानी पीकर सोया फलाहारी बाबा
अलवर। युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद कौशलेन्द्र प्रपन्नाचार्य (फलाहारी बाबा) की रात भूखे पेट बीती। फलाहारी ने जेल में जेल कर्मियों से कहा कि वह फल ही खाता है। जेल की रोटी नहीं खा सकता। उसे फल दिए जाएं। फल देने से जेल कर्मियों ने मना कर दिया कि अब फल की व्यवस्था कहां से करें। इस पर फलहारी ने पीने को नारियल पानी मांगा। ताकि इसका सेवन कर सो सके। जेलकर्मियों ने नारियल पानी की व्यवस्था करने में असमर्थता व्यक्त की। सब चीज की मनाही होने पर फलहारी ने सादा पानी पिया और सो गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन ने फलाहारी की डिमांड के बारे में सरकार को पत्र भेजा है।

फलाहारीबाबा को धारा 376 (दुष्कर्म) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत गिरफ्तार किया गया है। वह छह अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में अलवर जेल में बंद है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement