Earthquake leaves at least 73 dead in central Italy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:32 pm
Location
Advertisement

भूकंप के झटकों से थर्राया इटली, 120 लोगों की मौत,कई मलबे में दबे

khaskhabar.com : बुधवार, 24 अगस्त 2016 09:52 AM (IST)
भूकंप के झटकों से थर्राया इटली, 120 लोगों की मौत,कई मलबे में दबे
रोम। इटली के रिएती में बुधवार को रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप में कम से कम 120 लोगों के मारे जाने और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की खबरें मिल रही हैं। राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू चलाए जा रहे हैं। इटली के पीएम ने रात को टीवी पर कहा कि कम से कम 120 मौते हो चुकी हैं।

यूनाइटेड स्टे्टस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप परुजा से 76 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण-पूर्व में जीएमटी समय के मुताबिक 1:36 पर आया था। इसका केंद्र परुजा के नजदीक नोरचा शहर के पास जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की बेहद कम गहराई पर था। इसमें कई इमारतें ढह गईं और कई लोग लापता हैं। इस दौरान राजधानी रोम में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

भूकंप में कई इमारतें ढह गई हैं। अमाट्रिस शहर के मेयर ने इटालियन रेडियो को बताया कि आधा शहर खत्म हो गया है। लॉरेपुबिलिका अख़बार के मुताबिक रोम में कुछ इमारतें 20 सेकंड तक हिलती रहीं। अमाट्राइस शहर के मेयर सरज़ो परोज़ी ने आरएआई टीवी को बताया,शहर के अंदर और बाहर की सड़कें कट गईं हैं। आधा शहर ख़त्म हो चुका है। मलबे में लोग फंसे पड़े हैं... भूस्खलन हो रहा है और पुल ढह सकता है।

1/15
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement