Disregarding the martyrs widow from VIP duty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 10:04 am
Location
Advertisement

शहीद की विधवा को वीआईपी ड्यूटी से हटाना अपमान

khaskhabar.com : शुक्रवार, 02 जून 2017 11:28 PM (IST)
शहीद की विधवा को वीआईपी ड्यूटी से हटाना अपमान
कुुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के दौरान गांव अंटहेड़ी निवासी शहीद मनदीप सिंह की पत्नी प्रेरणा को वी.आई.पी. ड्यूटी से हटाने का मलाल है। वहीं शहीद की माता ने बताया कि उनकी पुत्रवधू हरियाणा पुलिस में मुलाजिम है और हवलदार के पद पर शाहाबाद में तैनात है।

शहीद की माता का उच्चाधिकारियों पर आरोप है कि उनकी पुत्रवधू को जान-बूझ कर कई बार वी.आई.पी से हटाया जा चुका है। पिछले दिनों कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी। यहां उनकी पुत्रवधू प्रेरणा की भी वी.आई.पी. ड्यूटी लगी थी, लेकिन गृहमंत्री के आने से करीब एक घंटा पहले उन्हें ड्यूटी से हटाकर केयू थाना में रिपोर्ट करने को कह दिया गया। मेरी पुत्रवधू किसी आतंकी या अपराधी की नहीं बल्कि शहीद की बेवा है, लेकिन उसे कई बार ड्यूटी से हटाकर अपमानित किया जा चुका है। यह शहीद का अपमान है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement