Advertisement
धौलपुर में नए राजस्व ग्राम घोषित
जयपुर/धौलपुर। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर धौलपुर जिले में नवीन राजस्व ग्राम घोषित किए हैं। अधिसूचना के अनुसार धौलपुर जिले की धौलपुर तहसील में चांदपुर मूल राजस्व ग्राम से सरेखी का पुरा को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया गया है। इसी प्रकार धौलपुर जिले की ही सरमथुरा तहसील में चांदपुरा मूल राजस्व ग्राम से सिद्धपुरा को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया गया है। नवीन राजस्व ग्रामों की पृथक-पृथक जमाबंदी, खसरा नंबर, नक्शे तथा अभिलेखों के परिशोधन के लिए संबंधित जिले के जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
धौलपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement