Advertisement
पैर फिसलने से कुएं में गिरा किशोर, सुबह तक घर नहीं पहुंचा तो पता चला
धौलपुर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव भिलगवां में 15 वर्षीय किशोर की पैर फिसलने से कुएं में गिरकर मौत हो गई। किशोर अपने चाचा के साथ खेत में सिंचाई करने गया था। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक रजत पुत्र सुरेश निवासी भिलगवां चाचा के साथ रात में खेतों की सिंचाई करने गया था। चाचा हेमंत खेत में सिंचाई करने लगा और किशोर बोरिंग के कुएं की तरफ पाइप लाइन को देखने चला गया। पाइप लाइन को कुएं के पास संभालते समय किशोर का पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़कर कुएं में गिर गया। रात को जब काफी देर तक रजत चाचा के पास नहीं पहुंचा तो उसने सोचा शायद रजत घर चला गया, लेकिन जब सुबह रजत घर नहीं पहुंचा तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजन और ग्रामीण कुएं पर पहुंचे। वहां पानी में किशोर की लाश पड़ी हुई थी। किशोर की लाश देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पचगांव पुलिस चौकी की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू चलाकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
धौलपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement