dharmshala news : Urban Development Minister gave Consolation to family of deceased woman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 1:26 am
Location
Advertisement

शहरी विकास मंत्री ने मृतक महिला के परिजनों को बंधाया ढांढस

khaskhabar.com : शुक्रवार, 16 मार्च 2018 4:32 PM (IST)
शहरी विकास मंत्री ने मृतक महिला के परिजनों को बंधाया ढांढस
धर्मशाला। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव पलवाला (स्काऊ) में मृतक महिला के घर जाकर दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को हत्या के दोषियों का शीघ्र पता लगाकर पकड़ने के निर्देश दिए। शहरी विकास मंत्री ने परिजनों को अपनी ओर से दस हजार रुपए देते हुए उनकी हर स्तर पर मदद करने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि पलवाला के स्काऊ गांव निवासी धर्मचंद की पत्नी साहनी देवी का शव मनोह गांव के पास जंगल में मिला था। पुलिस प्रशासन त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच में जुटा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement