Departmental store owner shot dead in Jodhpur, employee injures-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:13 am
Location
Advertisement

देर रात डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक को गोली मारी, मौत, कर्मचारी घायल

khaskhabar.com : सोमवार, 18 सितम्बर 2017 10:44 AM (IST)
देर रात डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक को गोली मारी, मौत, कर्मचारी घायल
जोधपुर। शहर के पॉश इलाके सरदारपुरा में एक डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक पर दो हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग की। गोली उसके कमर में लगी। घटना के करीब पौन घंटे बाद इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई।

हमले में व्यापारी का कर्मचारी भी जख्मी हुआ। उसकी हथेली में गोली लगी। करीब 15 दिन पूर्व पदमराज डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक वासुदेव इसरानी को किसी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। यह पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी 19 जून को वसूली के लिए उन पर फायरिंग की गई थी। लेकिन वह बच गया। उसके बाद उसे पुलिस ने सुरक्षा भी उपलब्ध कराई थी, जो एक दिन पहले ही हटाई थी।

वासुदेव रोजाना रात साढ़े दस बजे दुकान बंद करके घर जाते थे। रविवार को करीब 11 बज गए। वे दुकान बंद कर निकल ही रहे थे कि बदमाश बाइक पर आए और पांच-छह राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान उनके एक नौकर ने हाथ आगे किया तो गोली उसकी हथेली में लगी। दोनों को घायल अवस्था में महात्मा गंधी अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में डीसीपी पश्चिम समीर कुमार सिंह पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement