Deoria district hospital workers threaten to stop oxygen supply if dues are not cleared-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 9:51 am
Location
Advertisement

यूपी: अब देवरिया अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने का खतरा!

khaskhabar.com : सोमवार, 14 अगस्त 2017 09:46 AM (IST)
यूपी: अब देवरिया अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने का खतरा!
देवरिया। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में हुई बच्चों की मौत के बाद अब गोरखपुर के जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। ज्ञातव्य है कि गोरखपुर के सरकारी अस्पताल में पिछले 7 दिनों में 60 से अधिक बच्चों की मौत हो गई है। आरोप है कि बच्चों की मौत का कारण ऑक्सीजन सप्लाई ठप होना बताया जा रहा है। हांलांकि सरकार और अस्पताल प्रशासन ने इससे इंकार किया है। सरकार का कहना है कि बच्चों की मौत अलग अलग कारणों से हुई है ना कि ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने के कारण।

अब गोरखपुर के बाद देवरिया के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। देवरिया के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई का काम संभालने वाले कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। अब कर्मचारी काम बंद करने की चेतावनी दे रहे हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई का काम संभाल रहे ऑपरेटर्स को पिछले 5 माह से वेतन नहीं मिला है। देवरिया जिला चिकित्सालय के पीडियाट्रिक आईसीयू में पुष्पा सेल्स का अनुबन्ध 31 मार्च को समाप्त हो जाने के बाद यहां के ऑक्सीजन प्लांट रूम आपरेटर भगवान भरोसे काम कर रहे है।

अब कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनका भुगतान नहीं किया गया तो कभी भी काम बंद कर सकते हैं। हांलांकि देवरिया में ऑक्सीजन सप्लाई की आपूर्ति तो है लेकिन इसे संचालित करने वाले आपरेटर कभी भी काम छोड सकते है। अगर ऐसा हुआ तो यहां भी मासूमों को इसका खामियाजा भुगतना पड सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement