Death of one after wall collapses after typhoon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:37 pm
Location
Advertisement

आंधी के बाद दीवार गिरने से एक की मौत

khaskhabar.com : रविवार, 14 मई 2017 11:58 PM (IST)
आंधी के बाद दीवार गिरने से एक की मौत
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के तिहार गांव में तेज आंधी के दौरान एक दीवार गिरने और छप्पर ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन ने जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी के ओयल चमरौधा निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र पुत्र स्वर्गीय मातादीन इमलिया सुल्तानपुर इलाके के तिहार गांव में किशोरीलाल के यहां रिश्तेदारी में आया था। रात को वह पक्की दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो रहा था। तभी तेज आंधी में पक्की दीवार छप्पर के साथ ढह गई, जिससे रामचंद्र मलबे में दब गया। जब तक लोग उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी हालत बिगड़ गई। उसे आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement