Advertisement
समैन गांव में मंच पर बैठे जाट नेता यशपाल मलिक पर जानलेवा हमला
फ़तेहाबाद। जाट आरक्षण समिति के जाट नेता यशपाल मलिक पर टोहाना के गांव समैन में कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में यशपाल मलिक गम्भीर रूप से घायल हो गए। साथ ही 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जाट आरक्षण समिति के जाट नेता यशपाल मलिक का आज टोहाना के गांव समैन में खाप पंचायत का प्रस्तावित कार्यक्रम था। जिसको लेकर प्रशासन सुबह से ही मुस्तैद था। स्थिति ठीक नजर आ रही थी। जैसे ही यशपाल मलिक पहुंचे उनका बकायदा स्वागत भी हुआ। इसके बाद कायर्कक्रम चल रहा था। मलिक मंच पर बैठे थे। तभी अचानक कुछ लोग आए और मलिक पर लाठियों-डंडों से हमला कर दिया। जिससे कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। पंचायत में जमकर ईंट पत्थर लाठियां चलीं। घटना में 2 दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। पंचायत स्थल तनाव की स्थिति बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि यह गांव खपप नेता सूबे सिंह ढाका का गांव है और सूबे सिंह और यशपाल मलिक के बीच काफी समय से टकराव की स्थितियां हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
फतेहाबाद
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement