Dead Body of RSS worker found in Meerut -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:03 pm
Location
Advertisement

मेरठ: RSS कार्यकर्ता का शव बरामद, चेहरे पर धारदार हथियार के निशान

khaskhabar.com : सोमवार, 20 नवम्बर 2017 1:49 PM (IST)
मेरठ: RSS कार्यकर्ता का शव बरामद, चेहरे पर धारदार हथियार के निशान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता का शव बरामद किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सुनील गर्ग के रूप में की गई है। वह लोहे के एक मशहूर व्यापारी भी थे। उन्हें अंतिम बार रविवार को भाजपा के नगर निगम प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करते देखा गया था। पुलिस अधीक्षक मानसिंह (शहर) ने बताया कि मृतक के चेहरे पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। उनकी मोटरसाइकिल एक पार्किंग से बरामद कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि हत्या होने से पहले वह कहां-कहां गए और किन लोगों से मिले इसकी जानकारी एकत्र की जा रही है। जल्द ही इस मामले के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इधर, शहर के भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को जल्द से जल्द इस हत्याकांड को सुलझाने की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement