Dalit woman has been tortured by Tantric arrested in badaun-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 11:21 pm
Location
Advertisement

दलित महिला से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

khaskhabar.com : शनिवार, 06 मई 2017 6:31 PM (IST)
दलित महिला से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
बदायूं । उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के सहसवान क्षेत्र में संतान प्राप्ति के नाम पर दलित महिला से तांत्रिक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक,मुजरिया थाना क्षेत्र के कमानपुर गांव निवासी दिनेश यादव खुद को तांत्रिक बताता है।बताते हैं कि शुक्रवार को गांव की एक महिला अपने पति के साथ उसके पास दवा लेने आई।महिला की शादी के पांच साल हो चुके थे,लेकिन वह अब भी निसंतान थी।
आरोप है कि तांत्रिक ने उसके पति को बाहर बैठा दिया और इलाज के बहाने महिला को जंगल ले गया,जहां एक झोपड़ी में उससे दुष्कर्म किया।तांत्रिक के चंगुल से बचकर भागी पीड़िता किसी तरह अपने पति के पास पहुंची और पूरी घटना के बारे में बताया। पीड़ित दंपति आरोपी तांत्रिक को इलाज कराने के बहाने से सहसवान ले आए,जहां उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) संजय राय ने शनिवार को बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर देर रात दिनेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement