Dadupur Nalvi Canal Project canceled in the interest of farmers - Capt Abhimanyu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:09 am
Location
Advertisement

किसानों के हित में रद्द की गई दादूपुर नलवी नहर परियोजना - कैप्टन अभिमन्यु

khaskhabar.com : शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 2:09 PM (IST)
किसानों के हित में रद्द की गई दादूपुर नलवी नहर परियोजना - कैप्टन अभिमन्यु
रोहतक। प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने दादूपुर नलवी नहर परियोजना को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस नहर परियोजना में घोटाला हुआ है और इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में इस परियोजना को रद्द किया गया है।
रोहतक में एक मल्टीप्लेक्स के शुभारंभ के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दादूपुर नलवी नहर परियोजना की शुरूआत 20-25 करोड़ रूपए से हुई थी लेकिन इसे 267 करोड़ रूपए की परियोजना बना दिया गया। फिर एक हजार करोड़ रूपए लागत हो गई। मुआवजे के फैसले के बाद तो यह परियोजना हजारों करोड़ रूपए की हो गई। किस प्रकार यह परियोजना हजारों करोड़ रूपए की हुई, यह उपन्यास लिखने का प्रसंग हो सकता है। किस प्रकार धांधली की सारी हदें पार कर दी गई। किसानों को भी सपना दिखाया गया कि इस परियोजना से 95 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement