criminals fireing shot dead three person -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:10 pm
Location
Advertisement

बदमाशों ने 3 एलएंडटी कर्मियों को मारी गोली

khaskhabar.com : रविवार, 20 अगस्त 2017 09:55 AM (IST)
बदमाशों ने 3 एलएंडटी कर्मियों को मारी गोली
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में बदमाशों ने दिनदहाड़े इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अवसानपुर बरवइया गांव के निकट स्कार्पियों सवार कर्मचारियों को गोली मार दी। घायल कर्मियों को फैजाबाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां से एक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। एनटीपीसी की दूसरी निर्माणाधीन इकाई का काम लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) कंपनी करवा रही है। इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए प्राथमिक विद्यालय अवसानपुर के सामने अस्थायी आवास बनवा रखा है। रोजाना की भांति शनिवार को भी तीन कर्मचारी स्कार्पियों वाहन से प्लांट पर जाने के लिए निकले। जैसे ही उनका वाहन मुख्य मार्ग पर पहुंचा, वहां पहले से ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने वाहन को रुकने का इशारा किया।

चालक ने जब गाड़ी नहीं रोकी तब बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दामोदर, सुरेश बाबू व नीलेश राठौर घायल हो गए। वहीं बदमाश फरार होने में सफल रहे।

घटना के पीछे एनटीपीसी में ठेकेदारी का विवाद बताया जा रहा है। घायलों को फैजाबाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां दामोदर, सुरेश बाबू की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।

घटना के पीछे जेल में बंद एक स्थानीय बदमाश का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement