CPI (M) rally to 11 in tohana, Yechury will address-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:59 pm
Location
Advertisement

माकपा की रैली 11 को टोहाना में, येचुरी करेंगे संबोधित

khaskhabar.com : बुधवार, 07 फ़रवरी 2018 3:40 PM (IST)
माकपा की रैली 11 को टोहाना में, येचुरी करेंगे संबोधित
फतेहाबाद। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के 11 से 13 मार्च तक टोहाना में होने वाले 15वें राज्य सम्मेलन का आगाज 11 मार्च को अनाज मण्डी टोहाना में एक रैली के साथ होगा। इस रैली में मुख्य वक्ता के तौर पर माकपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद का. सीताराम येचुरी, केन्द्रीय सचिव मण्डल सदस्य का. नीलोत्पल बसु व राज्य सचिव का. सुरेन्द्र मलिक भाग लेंगे।

सम्मेलन और रैली की सफलता के लिए आज टोहाना के शहीद भगत सिंह भवन में स्वागत समिति की मीटिंग पूर्व विधायक का. हरपाल सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। स्वागत समिति की मीटिंग को माकपा राज्य सचिव मण्डल सदस्य का. प्रदीप सिंह एडवोकेट ने संबोधित किया। बैठक में राज्य सम्मेलन व रैली की कामयाबी के लिए महासचिव जगतार सिंह ने चर्चा की और आवास कमेटी, मैस कमेटी, प्रचार चंदा व डेकोरेशन कमेटी का गठन किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि बढ़ते कृषि संकट, गहराते रोजगार समस्याओं व जनमुद्दों को लेकर गांवों में जत्थे चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े 3 साल भाजपा शासन की विफलता है। भाजपा आज विफलता को छुपाने के लिए साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने की तिकड़ते कर रही है जिसके खिलाफ माकपा जनलामबंदी करके एक राजनैतिक चंदा विकल्प पेश करेगी। सम्मेलन व रैली की तैयारियों के लिए आम जनता से चंदा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement