country flag reproach in Maharajganj district -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:59 pm
Location
Advertisement

महराजगंज जिले में देश के तिरंगे का हुआ अपमान

khaskhabar.com : शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 6:17 PM (IST)
महराजगंज जिले में देश के तिरंगे का हुआ अपमान
महराजगंज। जिले के सदर ब्लॉक के सिसवा अमहवा गांव की पंचायत भवन पर शाम तक तिरंगा नहीं उतरा और रात में शरारती तत्वों द्वारा जला दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है। महज मुख्यालय से सटे चन्द दूरी पर उस गाव के पंचायत भवन पर देर रात तक प्रधान और सेक्रटरी दवारा तिरंगा नहीं उतारा गया था जो अपमान तो था ही और साथ में अज्ञात लोगों ने तिरंगे को जला दिया था जो सुबह शौच को निकले कुछ व्यक्ति ने देखा, जला हुआ तिरंगा तो तत्काल सूचना पुलिस को दिया। मौके पर स्थानीय सदर कोतवाली के पुलिस और सीओ सदर मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का जायजा लिया।मौके पर घटना को देखते हुये अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

[@ चुनाव आयोग के फैसले के बाद मुलायम-शिवपाल के पास बचे है अब ये विकल्प]

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement