Cooperative sugar mills of Haryana produced 16.32 lakh quintals of sugar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:30 am
Location
Advertisement

हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों ने 16.32 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया

khaskhabar.com : मंगलवार, 23 जनवरी 2018 10:35 PM (IST)
हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों ने 16.32 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया
चंडीगढ़। वर्तमान गन्ना पिराई मौसम के दौरान हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों ने अब तक 174.97 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 16.32 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि शाहबाद सहकारी चीनी मिल ने सर्वाधिक 30.46 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2.97 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है, जबकि रोहतक सहकारी चीनी मिल ने 27.05 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2.47 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, कैथल ने 18.19 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.72 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है तथा सहकारी चीनी मिल, महम ने 17.50 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.60 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, करनाल ने 16.22 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.55 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।

इसी प्रकार, सहकारी चीनी मिल, गोहाना ने 15.86 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.38 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, जींद ने 12.78 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.16 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, पानीपत ने 12.51 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.16 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, सोनीपत ने 12.52 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.18 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, पलवल ने 11.88 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.08 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि हैफेड चीनी मिल, असंध ने 15.52 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.36 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में अब तक की औसत शुगर रिकवरी 9.63 प्रतिशत रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement