Advertisement
मजदूरों से मारपीट करने वाले कांस्टेबल को सस्पेंड किया
मंडी। फल मंडी भट्ठाकुफर में एक पुलिसकर्मी को एक ट्रक को मंडी में रोकना उस समय भारी पड़ गया जब मजदूरोें का हंगामा देखते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया। मामला रविवार रात का है। जानकारी के अनुसार हेमराज, रवि और जयसिंह नाम के मजदूर ट्रक लोड कर रहे थे। जब यह ट्रक मंडी में जाने लगा तब एक कांस्टेबल ने ट्रक को मंडी में जाने से रोक दिया। जब अंदर जाने देने को कहा तो पुलिसकर्मी गाली-गलौज करने लगा और कथित तौर पर मारपीट भी की। करीब आधा घंटे तक हाथापाई हुई। कांस्टेबल के साथ मौके पर एक अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद था जो बिना वर्दी में था। जब बचाव के लिए सभी मजदूर आए तो दोनों मौके से भाग गए। बाद में मजदूरों ने हड़ताल कर दी। खबर की पुष्टि एससी सौम्या सांबशिवन ने की है। पीड़ित हेमराज, रवि कुमार और जय सिंह ने कहा कि उन्हें बेवजह पीटा है। साथ ही प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मांग की कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, मंडी में कामकाज ठप रखेेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
मंडी
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement