Constable shot dead in Agra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:32 am
Location
Advertisement

आगरा में कांस्टेबल की गोलीमार कर हत्या

khaskhabar.com : शनिवार, 29 जुलाई 2017 4:08 PM (IST)
आगरा में कांस्टेबल की गोलीमार कर हत्या
आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के एतमादुद्दौला क्षेत्र में शनिवार तड़के बेखौफ बदमाशों ने एक कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। एतमादुद्दौला थाने में तैनात सिपाही सतीश यादव ने शनिवार सुबह क्षेत्र स्थित कालिंदी विहार कॉलोनी के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को हाथ देकर रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश नहीं रुके। सिपाही ने उनका पीछा किया। इसके बाद बदमाशों ने कांस्टेबल सतीश को गोलीमार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement