Congress-BJP workers clash outside Bundi Circuit House-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:46 pm
Location
Advertisement

बूंदी सर्किट हाउस के बाहर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

khaskhabar.com : शुक्रवार, 15 दिसम्बर 2017 12:34 PM (IST)
बूंदी सर्किट हाउस के बाहर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े
बूंदी। भाजपा सरकार के चार साल के जश्न में शामिल होने आए मंत्रियों के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस पर वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से जवाबी प्रदर्शन किया। वहां मौजूद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं की आपसी भिडंत हो गई। इस दौरान पुुलिस ने लाठियां भांज कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। सीएम और केन्द्रीय मंत्री के आने के कारण यहां अतिरिक्त पुलिस बल लगाया हुआ है।

यहां मुख्यमंत्री राजे और सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर 8 हजार करोड़ की परवन बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement