Advertisement
मुजफ्फरनगर में छोटे से विवाद पर सांप्रदयिक हिंसा,1 की मौत
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में
एक छोटे से विवाद ने सांप्रदायिक घटना का रूप ले लिया, जिसमें एक शख्स की
मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि नसीरपुर गांव में सोमवार दोपहर दो लोगों के बीच में विवाद हो गया, जिसके बाद शाम तक इस विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया।
सोमवार शाम नई मंडी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में रहने वाला इकबाल नमाज पढ़ने के बाद जब ब्रजपाल के घर के पास निकला तो नाली से निकल रहे गंदे पानी की छींटे उसके कपड़ों पर पड़ गईं। इसको लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी।
खबर पंचायत तक पहुंची तो दोनों पक्षों को शांत कराकर मामला निपटाया गया। लेकिन, देर शाम अचानक दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट शुरू हो गई और मामले ने सांप्रदायिक रंग ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों से पथराव और फायरिंग की जाने लगी।
फायरिंग में ब्रजपाल और उसके बेटे आकाश को गोली लग गई। आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आकाश को गंभीर हालत में मेरठ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई जबकि ब्रजलाल की हालत गंभीर है।
सूचना पर एसएसपी अनंत देव तिवारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया, मृतक की पहचान आकाश के रूप में हुई है। वहीं छह घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को गांव में भेजा गया है और वहां की स्थिति अभी नियंत्रण में है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मुजफ़्फरनगर
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement