CMO gives green signal to visible touch leprosy awareness campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:35 pm
Location
Advertisement

सीएमओ ने दिखाई स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान को हरी झंडी

khaskhabar.com : मंगलवार, 30 जनवरी 2018 4:28 PM (IST)
सीएमओ ने दिखाई स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान को हरी झंडी
फतेहाबाद। जिला कुष्ठ रोग निवारण समिति द्वारा जिला में 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका शुुभारम्भ मंगलवार को सीएमओ डॉ. मुनीश बंसल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। दरियापुर के नर्सिग विद्यार्थियों ने शहर में रैली निकालकर लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक किया। सिविल सर्जन ने बताया की कुष्ठ रोग कोई छूत की बrमारी नही है और न ही कोई अभिशाप है। कुष्ठ रोग की दवाईयां सरकारी हस्पताल में मुफ्त में दी जाती है।

एम.डी.टी. दवाई लेने से कुष्ठ रोग पूर्णत: ठीक हो जाता है। यह प्रोग्राम 13 फरवरी तक चलाया जाना है। जिन मरीजों का जिला कुष्ठ रोग निवारण समिति में इलाज चल रहा है, उन्हें जूते, एमसीआर फुटवियर बांटे जाएंगे। इस अभियान में लोगो को कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक करने के लिए जन जागरूकता करवाई जाएगी व पम्पलैट तथा कुष्ठ रोग मार्गदर्शिका बांटी जाएगी। जिला फतेहाबाद में वर्ष 2015-2016 में कुष्ठ रोग के पांच मरीज सामने आये, साल 2016-2017 में कुष्ठ रोग के 6 मरीज तथा साल 2017-2018 में अब तक 3 मरीज सामने आये है, जिनका जिला कुष्ठ रोग निवारण समिति में ईलाज चल रहा है।

आर.बी.एस.के. प्रोग्राम में आयुष चिकित्सक, फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ तथा आशा वर्करों को कुष्ठ रोग के बारे में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस मौके पर सिविल सर्जन ने नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे कुष्ठ रोग के सम्भावित मरीजों (शरीर पर कोई भी लाल, पीले या तांबाई दाग धब्बे जिसमें सूनापन-सुखापन हो) को जांच व इलाज हेतु सरकारी हस्पताल में भेंजे ताकि इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement