CM Yogi target on the Mulayam singh some people are stigmatizing Azamgarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:13 am
Location
Advertisement

योगी का मुलायम पर निशाना, कहा- आजमगढ़ को कलंकित कर रहे हैं कुछ लोग

khaskhabar.com : गुरुवार, 04 जनवरी 2018 9:30 PM (IST)
योगी का मुलायम पर निशाना, कहा- आजमगढ़ को कलंकित कर रहे हैं कुछ लोग
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि कुछ लोग आजमगढ़ को कलंकित कर रहे हैं। प्रदेश सरकार उन परंपरागत उद्योगों को पुनर्जीवित कर रही है, जो पिछली सरकारों में पूरी तरह से उपेक्षित थे।

समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी ने सठियांव की चीनी मिल में डिस्टलरी का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रदेश में काफी परंपरागत उद्योग उपेक्षित थे। हमारी सरकार इनको पुनर्जीवित कर रही है। पुनर्जीवित करने के बाद सरकार इनको फिर से पुराना स्वरूप प्रदान भी करेगी। सरकार अब इनके उठान के लिए काम कर रही है।"

उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थिति दयनीय है। हमने तो 56 करोड़ देकर डिस्टलरी चालू किया है। आजमगढ़ की पहचान बननी चाहिए। आजमगढ़ के नाम पर कुछ लोगों ने कलंक लगाने का काम किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement