cm shivraj singh chouhan greet people on Diwali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:04 pm
Location
Advertisement

सीएम शिवराज बोले-एक दीया प्रदेश के विकास के लिए भी जलाएं

khaskhabar.com : गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 11:21 AM (IST)
सीएम शिवराज बोले-एक दीया प्रदेश के विकास के लिए भी जलाएं
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आहवान किया कि वे प्रदेश की समृद्घि और विकास के लिए भी एक दीया जलाएं। चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि, दीपावली भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है।

सभी के जीवन के हर क्षेत्र में समृद्घि आए। सभी नागरिक एक-दूसरे का सहयोग करें और साथ मिलकर दीपोत्सव मनाएं। विकास का प्रकाश फैलाएं। स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। चौहान ने आगे कहा कि प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement