CM Raje-Gadkari gave a gift of 8 thousand crore to Hadadti-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:56 pm
Location
Advertisement

सीएम राजे-गड़करी ने हाडौती को 8 हजार करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया

khaskhabar.com : शुक्रवार, 15 दिसम्बर 2017 4:47 PM (IST)
सीएम राजे-गड़करी ने हाडौती को 8 हजार करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया
बारां। केन्द्रीय सिंचाई मंत्री नितिन गड़करी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हाडौती को 8159 करोड़ रुपए की 50 परियोजनाओं का तोहफा दिया। उन्होंने परवन बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। गड़करी ने कहा कि वे पहली बार सिंचाईमंत्री की हैसियत से यहां आए हैं। हम 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए सिंचाई व्यवस्था में बदलाव करना होगा। अंडरग्राउड पाइप लाइन के जरिए पानी लाया जाएगा
ड्रिप एरीगेशन का उपयोग करना होगा। पंजाब-हरियाणा-राजस्थान का झगड़ा सुलझाएंगे। यमुना का पानी राजस्थान आएगा। नहरों की मरम्मत कराएंगे। इससे राजस्थान में खेती को पानी मिल गया।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सिंचाई मंत्री नितिन गड़करी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान के लिए जो भी मांगा उन्होंने दिया है। करोड़ों रुपए की सड़क परियोजनाएं मंजूर कर दी है। सीएम राजे ने कहा कि परवन परियोजना से कोटा, बारां, झालावाड़ में 31 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। परवन परियोजना को 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।

ये हैं परवन परियोजना
यह परियोजना झालवाड़ के खानपुर ग्राम अकावद कलां के निकट प्रस्तावित है, इस परियोजना के पूर्ण होने पर झालावाड़, बारां व कोटा जिलों में सिंचाई, पेयजल व विद्युत के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करेंगे, वहीं सिंचाई के लिए बारां जिले में पर्याप्त जल उपलब्धता से उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे काश्तकार और अधिक समृद्ध व खुशहाल होंगे। प्रदेश सरकार द्वारा परियोजना के लिए वर्ष 2016-17 के लिए 700 करोड़ का बजट एवं वर्ष 2017-18 में 1 हजार करोड़ का बजट आवंटन किया गया है। परवन बांध की कुल भराव क्षमता 490 मिली. घन मीटर व उपयोगी भराव क्षमता 462 मिली घन मीटर है, इसमें पेयजल के लिए 50, तापीय विद्युत परियोजना के लिए 79, सिंचाई के लिए 317 एवं वन्य जीव अभ्यारण्य के लिए 16 मिली घन मीटर जल आरक्षित है।

इस परियोजना से झालावाड़ के 81, बारां के 194 एवं कोटा के 38 समेत कुल 313 गांवों की 131400 हैक्टेयर भूमि लाभान्वित होगी, सिंचित क्षेत्र से कुल 42848 परिवारों को लाभ मिलेगा। परियोजना से पेयजल के क्षेत्र में झालावाड़ के 370, बारां के 350 एवं कोटा के 100 समेत कुल 820 गांव लाभान्वित होंगे, साथ ही वन्य जीवों हेतु 16 मिली. घन मीटर जल उपलब्ध करवाया जायेगा।
जिला अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक का होगा लोकार्पण
अडानी समूह के सहयोग से जिला अस्पताल में निर्मित नए ब्लॉक का भी लोकार्पण किया गया।
सुराज प्रदर्शनी का भी शुभारंभ

इस अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर सुराज प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जिसका मुख्यमंत्रीवसुन्धरा राजे द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य और जिले में हुए विकास कार्यों के आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गइ है। इसके साथ ही अन्य विभागों द्वारा भी प्रदर्शनी में स्टॉल लगाई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने किया जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन

कलक्टर डॉ. सिंह ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री राजे द्वारा बारां जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान और अन्य प्रचार सहित्य का भी विमोचन किया गया। शिलान्यास समारोह के अवसर पर सांसद दुष्यंत सिंह, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा, झालावाड़ जिले के प्रभारी मंत्री यूनुस खान, जिले के विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement