CM Raje, emotionally attached to women-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:30 pm
Location
Advertisement

महिलाओं से गले लगकर भावुक हुईं सीएम राजे

khaskhabar.com : सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 7:51 PM (IST)
महिलाओं से गले लगकर भावुक हुईं सीएम राजे
जोधपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को पीपाड़ सिटी जाकर ब्यावर सिलेण्डर हादसे के दिवंगतों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री दोपहर बाद हेलिकाॅप्टर से पीपाड़ पहुंची और वहां से हनुमान मंदिर परिसर स्थित शोक सभा में गईं जहां उन्होंने दिवंगतों की तस्वीरों पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने दी सांत्वना

मंदिर परिसर के अंदर मुख्यमंत्री दिवंगतों की परिजन महिलाओं से गले लगकर भावुक हो गईं। इस हादसे में एक पुत्र, दो पुत्र वधुओं एवं दो पौत्रों को खोने वाली तारादेवी को अपने गले लगाते समय सीएम राजे भावुक हो गईं और उनकी अांखों में आंसू आ गये।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत बसन्त कुमार छीपा की पत्नी अनिता व दिवंगत जगदीश कुमार छीपा की पत्नी सोनू देवी को गलेे लगाकर ढांढस बंधाया। सीएम राजे मलबे में दबने के बाद भी जीवित बचे विश्वास छीपा से बात की और उनके सिर की चोट के बारे में पूछा। उन्होंने अन्य परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी।

शोक सभा में गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री पी पी चौधरी, स्वायत शासन मंत्री श्रीचन्द कृपलानी, जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री कमसा मेघवाल, सांसद रामनारायण डूडी, जोधपुर विकास प्राधिकरण के चेयरमेन महेन्द्रसिंह राठौड़, राजसीको चेयरमेन मेेघराज लोहिया, जिला प्रमुख पूनाराम चैधरी, महापौर घनश्याम ओझा, नगरपालिका चेयरमेन महेन्द्रसिंह कच्छवाह, भोपालसिंह बडला ने भी दिवंगतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement