CM manohar lal handed over 45 crores rupees to his home district karnal -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:48 am
Location
Advertisement

अपने गृह जिले को सीएम ने दी 45 करोड़ 50 लाख रूपये की सौगात

khaskhabar.com : सोमवार, 27 नवम्बर 2017 6:53 PM (IST)
अपने गृह जिले को सीएम ने दी 45 करोड़ 50 लाख रूपये की सौगात
करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल में लगभग 45 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री द्वारा सबसे पहले करनाल के पंचायत भवन से गांव बस्तली के ग्रामीण खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी गई, जिस पर अनुमानित 106 लाख रूपये की राशि खर्च होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा पंचायत भवन से ही करनाल, काछवा, साम्भली, कौल रोड़ को चार मार्गीय बनाने के कार्य का शुभारम्भ किया, इस कार्य पर अनुमानित 34 करोड़ 41 लाख रूपये की लागत आएगी। यह कार्य आगामी सितम्बर 2018 तक पूरा हो जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा गांव बुटान खेड़ी व बालपबाना के लिए 33-33 केवी सबस्टेशनों की आधारशिला भी रखी गई। इनके निर्माण पर करीब 6 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत आएगी और अंत में कर्णताल के संगीतमय फव्वारे का उद्घाटन किया, इस पर करीब 1 करोड़ 25 लाख रूपये की खर्च हुई है। मुख्यमंत्री ने कर्ण ताल के संगीतमय फुव्वारे को प्रोजेक्टर पर देखा ओर उसकी प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल के कर्णताल पार्क में एक करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से बने संगीतमयी फव्वारे को जनता को समर्पित किया।

ज्ञात रहे कि कुछ समय पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जब एतिहासिक कर्णताल के नवीनीकरण कार्य का उदघाटन किया था, उस समय उन्होंने यहां म्यूजिकल फाउन्टेन लगाने की आवश्यकता जाहिर की थी। मुख्यमंत्री के आदेशों की अनुपालना में कर्णताल में, देश की एक नामी कम्पनी रिप्पल के माध्यम से उक्त फाउन्टेन के लगवाने का कार्य करवाया गया। इस कम्पनी द्वारा इस तरह के फाउन्टेन इससे पूर्व राजधानी दिल्ली, चण्डीगढ व गिने-चुने बड़े-बड़े शहरो में लगाए गए हैं।

म्यूजिकल फाउन्टेन का उदघाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर ही कुछ देर बैठकर डिजीटल स्क्रीन पर दिखाई गई फाउन्टेन की रंग-बिरंगी जैट्स का अवलोकन किया और प्रसन्नचित होकर नगर निगम द्वारा करवाए गए इस कार्य को सराहा। उदघाटन के बाद आज से ही शहर की जनता कर्णताल पार्क में जाकर रोमांचित कर देने वाले म्यूजिकल फाउन्टेन का अवलोकन कर आनन्द प्राप्त कर सकेंगे। म्यूजिकल फाउन्टेन लगाने वाली कम्पनी तीन साल तक इसकी मेन्टेनेन्स भी करेगी।

कर्णताल मेें म्यूजिकल फाउन्टेन के चालू हो जाने से निसंदेह शहर के सौदन्र्य में वृद्धि होगी। रात्रि में तो इसका अवलोकन मनोरम रहेगा। जब फाउन्टेन से निकलकर आकाश की ओर उठने वाली पानी की जेट्स यानि धाराएं रंगीन लाईटों के प्रभाव से इमेज गुजरकर रंग-बिरंगी नजर आंएगी, तो इनका ज्योर्तिमय अवलोकन देखने वालों के दिमाग पर सचमुच में रंग-बिरंगी खूबसूरत आतिशबाजी को देखने जैसा आभास देगा। इसके साथ-साथ क्लासिक म्यूजिक भी कम्पलिमेंट होता रहेगा। कर्णताल में फव्वारे को देखने वालों के लिए ऐसे क्षण सुकून भरे होंगे।

करनाल नगर निगम आयुक्त के अनुसार इसी तरह का एक ओर म्यूजिकल फाउन्टेन शहर के आईकोनिक कर्ण पार्क में भी लगाया जा रहा है, जो अगले कुछ दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा। म्यूजिकल फाउन्टेन को लेकर कर्ण पार्क में अब तक वाटर बॉडी, सिटिंग अरेंजमेंट तथा कंट्रोल रूम का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि फाउन्टेन लगाया जाना बाकी है। उन्होंने बताया कि करनाल के सौदन्र्यकरण के लिए नगर निगम के प्रयास जारी रहेंगे और आने वाले समय में करनाल नगरी लोगों के सपनों के अनुरूप होगी, लेकिन जनता से भी अपेक्षाएं है कि वे शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए अपना सहयोग बनाए रखें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement