Cleanliness drive in Fatehabad on World Environment Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:09 pm
Location
Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया सफाई अभियान

khaskhabar.com : सोमवार, 05 जून 2017 11:22 AM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया सफाई अभियान
फतेहाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी संस्थाओं के लोगों ने योगदान दिया। इस मौके पर लोगों ने स्वच्छता की शपथ भी ली।

शहर के पपीहा पार्क के पास सभी लोग एकत्र हुए और शहर के कई हिस्सों में सफाई की गई। इस कार्यक्रम में बीजेपी के जिला प्रधान वेद फूंला और नगर परिषद के प्रधान दर्शन नागपाल भी उपस्थित थे। लोगों को पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई गई।

इस बारे में बीजेपी के जिला प्रधान वेद फूंला और नगर परिषद के प्रधान दर्शन नागपाल ने बताया कि लोगों से अपने आसपास के इलाके साफ रखने की अपील की गई है ,ताकि शहर को सुंदर बनाया जा सके। उनकी ओर से आज शुरू किया गया सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement