Advertisement
लोकतंत्र में बिना विधि के सभ्य समाज की कल्पना भी नहीं : राठौड़
जयपुर/चूरू। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि लोकतंत्र में बिना विधि के सभ्य समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। राठौड़ गुरुवार को चूरू जिला मुख्यालय पर 4 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित राजकीय विधि महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के निर्माण में विद्यालय एवं कॉलेज में प्राप्त संस्कार एवं वातावरण का महती योगदान होता है। भारतीय संविधान दुनिया का श्रेष्ठतम संविधान है जहां हर वर्ग, समाज, समुदाय को समानता के आधार पर न्याय प्राप्त है।
राठौड़ ने कहा कि वर्ष 2020 तक दुनिया का सबसे युवा देश भारत होगा, जहां औसत उम्र 29 वर्ष होगी। देश में मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, स्किल राजस्थान, डिजिटल इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया कार्यक्रमों के जरिये युवाओं को हुनरमंद बनाकर आर्थिक स्वावलम्बी बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लॉ कॉलेज में शीघ्र व्याख्याताओं की नियुक्ति एवं फर्नीचर मुहैया कराने के लिए आश्वस्त किया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग, समुदाय, आम व खास के कल्याणा के लिए प्रयासरत है। आवश्यकता है आमजन जागरुक होकर जनकल्याणकारी योजना का अधिकाधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि गत वर्षों में चूरू के विकास में विधि कॉलेज, नेचर पार्क एवं मेडिकल कॉलेज शहर के लोगों के लिए विकास की बेमिसाल सौगात है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला ने कहा कि चूरू शहर में विधि कॉलेज का निर्माण होना जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने चूरू शहर में विश्वविद्यालय खोलने की मांग की।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्षों का सम्मान

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
चूरु
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement