Chittorgarh will also look like 100 ft high Tricolor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 8:04 pm
Location
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में भी लगेगा 100 फीट ऊँचा तिरंगा

khaskhabar.com : शुक्रवार, 23 जून 2017 11:15 PM (IST)
चित्तौड़गढ़ में भी लगेगा 100 फीट ऊँचा तिरंगा
चित्तौड़गढ़। देश व प्रदेश के बड़े नगरों व महानगरों में लगने वाला 100 फीट ऊँचा तिरंगा अब चित्तौड़गढ़ तथा निम्बाहेड़ा में भी लगेगा।

सांसद सी.पी. जोशी ने इस अनूठे अभियान के लिए सांसद निधि से चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय के लिए 6 लाख व निम्बाहेड़ा के लिए 2 लाख की स्वीकृति जारी की है।

राष्ट्रीय ध्वज के इस प्रकार की ऊँचाई एवं सौंदर्यकरण के साथ लगने पर क्षेत्रवासियों एवं आने वाले पीढ़ी में देश के प्रति सम्मान और बढ़ेगा तथा सभी लोग राष्ट्रीय ध्वज से प्रेरणा लेकर काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रमुख महानगरों में अभी काफी ऊँचाई पर बड़े आकार के राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए हैं। इसी की भांति चित्तौड़गढ़ व निम्बाहेड़ा में भी सांसद जोशी की पहल पर ध्वज लगाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement