Chief Minister Manohar Lal khattar wishes of Deepawali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:12 pm
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

khaskhabar.com : बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 4:27 PM (IST)
मुख्यमंत्री मनोहर 
लाल ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दीपों के त्यौहार दीपावली की प्रदेश के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और कामना की है कि यह त्यौहार उनके परिवार में सुख समृद्घि लेकर आए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों से अनुरोध किया है कि दिवाली के दीपों में एक दीपक ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ की भावना का भी जरूर जलाएं।

आज जारी यहां एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली खुशियों एवं रोशनी का त्यौहार है लेकिन दीपावली के दौरान छोड़े जाने वाले पटाखे हमारे पर्यावरण को दूषित करते है और हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरा बनते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से निवेदन किया है कि सभी मिलजुल कर प्रदूषण रहित दीपावली मनाएं। उन्होंने कामना व्यक्त की है कि प्रदेशवासी भगवान श्रीराम के बताए हुए मार्ग पर चलें और जीवन की सच्ची शांति तथा समृद्घि का आनंद लें।


हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा है कि दीपों का त्यौहार दीवाली उनके जीवन में सुख समृद्घि लाकर और अधिक प्रकाशमय करें।


दीपावली की पूर्व संध्या पर जारी यहां एक संदेश में कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि दीपावली जैसे त्यौहार न केवल हमारे सामाजिक ताने-बाने को मजबूत बनाते हैं बल्कि देश की एकता व अखंडता बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने लोगों से पर्यावरण मुक्त दीपावली मनाने की भी अपील की।


हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड ने दीपावली के अवसर पर प्रदेश के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


दीपावली की पूर्व संध्या पर जारी आज यहां एक संदेश में श्री धनखंड ने कहा कि हरियाणा गठन के स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान पडऩे वाला यह त्यौहार लोगों के जीवन में और अधिक सुख समृद्घि व भाईचारे का संदेश लाए। उन्होंने कहा कि शिक्षित से सक्षम व समृद्घ पंचायत देने के बाद हरियाणा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से विश्व में गीता के सार व कर्म के सिद्घांत को संपूर्ण मानवता तक पहुंचाने की एक अनूठी पहल की है।


उन्होंने कहा कि ऐसे त्यौहार न केवल हमारे सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करते हैं बल्कि देश के एकता व अखंडता बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण होते हैं।धनखड़ ने प्रदेश के लोगों से पर्यावरण मुक्त दीपावली मनाने की भी अपील की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement